तमनार में पढना लिखना अभियान सर्वेक्षण दलों का द्वितीय चरण प्रशिक्षण आयोजित..

तमनार में पढना लिखना अभियान सर्वेक्षण दलों का द्वितीय चरण प्रशिक्षण आयोजित..

संदेशा @ तमनार # दुलेन्द्र पटेल 14.12.2020 असाक्षर व्यस्कों को साक्षर बनाने के लिए केंद्र प्रायोजित प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के बदले अब पढ़ना लिखना अभियान सर्वेक्षण दलों का द्वितीय चरण प्रशिक्षण 14 दिसंबर को हाई स्कूल तमनार में आयोजित किया गया। बुनियादी साक्षरता का अर्थ यह कि कम से कम लोग समाचार पत्र का शीर्षक पढ़ लेना, यातायात चिह्न समझ लेना, आवेदन पत्र भरने में कुशलता प्राप्त करना, चिट्ठी लिखने-पढ़ने की जानकारी हासिल करना।
15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के असाक्षर इस कार्यक्रम के लक्ष्य समूह हैं। एससी महिला, एसटी, अल्पसंख्यक व अन्य वंचित कमजोर तबका को प्राथमिकता दी जाएगी। आयोग ने वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर तमनार ब्लॉक के असाक्षरों 13 ग्राम पंचायत तमनार,बुडिया,सलिहाभाटा, देवगांव गोढी, कसडोल,जरेकेला,आमाघाट,कचकोबा, समकेला, महलोई,खुरसलेगा,ग़ौरबहरी के 1000 प्राथमिकता के आधार पर चयन किया गया है। क्रियान्वयन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, बीईओ,महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, अधिकारी व प्रधान पाठक को दी गयी है। बीआरसी सुर्य कुमार पंडा,सीएचसी तमनार राजेश कुमार गुप्ता,एमटी आनंदराम देवांगन,एमटी सी एल यादव एवं महिला बाल विकास के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।


