छ ग में 68 नए कोरोना पॉजिटिव, रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 27 मरीज सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 593…

छ ग में 68 नए कोरोना पॉजिटिव, रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 27 मरीज सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 593…

रायपुर जिला से 27,बिलासपुर 5, रायगढ़ में 3
संदेशा रायपुर @ दुलेंद्र पटेल 4.7.2020
प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 68 नए मरीज की पहचान की गई है. जिसमें रायपुर जिला से 27, बेमेतरा 9, नारायणपुर 8, जांजगीर-चांपा 7, बिलासपुर 5, रायगढ़ व दंतेवाड़ा 3-3, सरगुजा, कोरिया व जगदलपुर से 2-2 मरीज शामिल हैं. वहीं 112 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए है. सभी पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है.
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 3133 पहुंच गई है. जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 593 हो गई है. अब तक प्रदेश में 2526 पॉजिटिव ठीक होने के बाद घर लौट चुके हैं. अब तक प्रदेश 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है.


