अशासकीय शिक्षण प्रबंधक संघ रायगढ़ द्वारा विद्यार्थियों के अभिभावक को फीस जमा हेतु निर्देश जारी करने कलेक्टर को ज्ञापन
अशासकीय शिक्षण प्रबंधक संघ रायगढ़ द्वारा विद्यार्थियों के अभिभावक को फीस जमा हेतु निर्देश जारी करने कलेक्टर को ज्ञापन

रायगढ़ 16.12.2020
अशासकीय शिक्षण प्रबंधक संघ जिला रायगढ़ द्वारा कलेक्टर को अपने प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से जिला अध्यक्ष एवं जिला शिक्षा अधिकारी को कार्यलय में ज्ञापन सौंपते हुए मांग रखी की माननीय हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले जिसमें केवल मासिक शुल्क लेने को सुनिश्चित किया गया था उसे अमल में लाने के लिए निर्देश जारी करे। इश्तहार अथवा जन सूचना प्रसारित करें।विदित हो कि मार्च बीस में ही स्कूल बंद किए जाने से सत्र दो हजार उन्नीस बीस की फीस बकाया रह गई थी।वैश्विक महामारी करोना के चलते लाकडाउन ने आज पर्यंत तक स्कूल बंद रखा है जिसके कारण प्रबंधन अपने शिक्षिको को वेतन एवं मानदेय देने में भीषण आर्थिक संकट से गुजर रहा है। कुछ संस्थाओं को अप्रेल तक वेतन देने के बाद आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है।संघ के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौधरी, हर्ष सिंह,प्रहराज मिश्रा, फागू सिंह एवं अन्य शामिल थे।। जिला शिक्षा अधिकारी ने संवेदनशीलता के साथ सारी बातें सुनी गई। संघ ने प्रशासन से समस्त बातों पर संवेदनशील होकर निराकरण की मांग रखी।

