केलो बनांचल तहसील तमनार ग्राम हमीरपुर के रोहन प्रधान का एमबीबीएस की पढ़ाई हेतु अंबिकापुर में चयन से खुशी की लहर ..
केलो बनांचल तहसील तमनार ग्राम हमीरपुर के रोहन प्रधान का एमबीबीएस की पढ़ाई हेतु अंबिकापुर में चयन से खुशी की लहर ..

संदेशा @ तमनार # दुलेन्द्र पटेल
रायगढ़ जिले के केलो बनांचल तहसील तमनार ग्राम हमीरपुर के रोहन प्रधान का एमबीबीएस की पढ़ाई हेतु अंबिकापुर में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
रोहन प्रधान पिता सुखदेव प्रधान जो अपने बचपन से पढ़ाई के क्षेत्र में बहुत ही मेहनती व प्रतिभावान छात्र है। वह प्राथमिक विद्यालय में जिला स्तर में टॉपर रहा और हायर सेकंडरी परीक्षा में 92.2%प्रथम श्रेणी आदर्श ग्राम्य भारती विद्या मंदिर धौरभाठा में उत्तीर्ण किया है और नीट परीक्षा के लिए सचदेवा कोचिंग सेंटर भिलाई में कोचिंग किया।
रोहन प्रधान के एमबीबीएस पढाई हेतु चयन होने से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।उनके इस उपलब्धि पर
ग्राम के सरपंच श्रीमती बेलमती खंडैत, उपसरपंच आशीष कुमार मिश्रा जी,आदर्श ग्राम्य भारती विद्या मंदिर धौरभाठा के प्रिंसिपल दिनेश चौधरी, लक्ष्मीनारायण चौधरी अन्य गुरुजनों व गणमान्य नागरिकों द्वारा शुभकामनाएं देते उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

