हाथियों ने कापू विजयनगर के सुरपारा गांव में मचाया तांडव

हाथियों ने कापू विजयनगर के सुरपारा गांव में मचाया तांडव

घर तोड़े, धान खाए फसल किया बर्बाद
संदेशा धरमजयगढ़ 5.7.2020
धरमजयगढ़ कापू रेंज अंतर्गत 14 हाथियों के दल ने बीती रात्रि तबाही मचाई है। मिली जानकारी मुताबिक हाथियों ने 3 घरों में तोड़फोड़ कर गरीब ग्रामीणों का आशियाना उजाड़ दिया है। साथ ही घर में काफी मात्रा में घर में रखे धान को चट कर गये है । वहीँ 5 किसानो का खेत में लगे फसल को भी पैरों से रौंद दिया है। यह घटना कापू विजयनगर के सुरपारा में बीती देर रात तक़रीबन 12 बजे के बाद घटित हुई।
ग्रामीणों की माने तो रात को लाइट गोल था सब अपने अपने घरों में सो रहे थे तभी देर रात को हाथियों की आमद हुई और अचानक तोड़फोड़ मचाने लगे ग्रामीण किसी तरह वहाँ से जान बचाकर भागने में तो सफल रहे किन्तु उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.जबकि कापू रेंज अफसर ए एस किंडो का कहना है की हमारी गजराज टीम वहां मौजूद थी लेकिन इसके बावजूद यह घटना घट गई।


