तमनार के धौराभांठा में सुशासन दिवस पर पीएम किसान सम्मान निधि खाते में आने पर मनाया गया उत्सव

तमनार के धौराभांठा में सुशासन दिवस पर पीएम किसान सम्मान निधि खाते में आने पर मनाया गया उत्सव

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 25.12.2020 लैलूंगा विधानसभा के रोडोपाली,तमनार लैलूंगा में भाजपा द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस पर पीएम किसान सम्मान निधि खाते में आने पर उत्सव मनाया गया।प्रधानमंत्री मोदी जी कार्यक्रम लाइव देखने भाजपा कार्यकर्ता व धौराभांठा तमनार क्षेत्र के किसान शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 दिसंबर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 7 वीं किस्त बटन दबाकर नौ करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं।
पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने किसानों को संबोधित करते कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा देश के अन्नदाता हेतु कृषि कानून की सौगात से किसानों का सर्वांगीण विकास के साथ वरदान साबित होगा। किसान अपने उत्पाद का दुगुना दाम के साथ अपने हिसाब से कहीं भी बेच सकते हैं।देश मे आजादी के बाद किसानों के लिए कृषि कानून से अन्नदाता गदगद है। विधानसभा क्षेत्र के गांव के हजारो किसानो की ओर से कोटि कोटि आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि कांग्रेस पार्टी की छल कपट से दूर रहने अपील किए।धौराभांठा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,प्रभारी रमेश बेहरा,मण्डल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी,जतिन कुमार साहू,ब्लॉक किसान मोर्चा रोहित पटेल, पूर्व डीडीसी अरुण कुमार राय,विवेक बेहरा,राजेश गुप्ता, संतोषानंद महाराज, मधु गुप्ता,अनिल पटेल,दीपक पटनायक,पितेश बेहरा,दिनेश बेहरा,राजू गुप्ता अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ एवं किसानों की उपस्तिथि रही।


