पंचायत सचिव संघ तमनार द्वारा काम बंद कलम बन्द अनिश्चितकालीन हड़ताल

पंचायत सचिव संघ तमनार द्वारा काम बंद कलम बन्द अनिश्चितकालीन हड़ताल

संदेशा @ तमनार दुलेन्द्र पटेल 26.12.2020
पंचायत सचिव संघ तमनार द्वारा 26 दिसम्बर से जनपद कार्यालय तमनार में काम बंद कलम बन्द अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई। पंचायत सचिवों की 2 वर्ष परीक्षा अवधि पूर्ण होने पर शासकीयकरण करने हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही सचिव संघ द्वारा आंदोलन किया जा रहा है।
सचिव संघ के ब्लाक अध्यक्ष सदानंद पटनायक ने बताया कि प्रांतीय सचिव संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर जनपद कार्यालय तमनार में 26 दिसंबर से अनिश्चितकालीन काम बंद कलम बंद हड़ताल प्रारंभ की गई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दो साल की परीक्षा अवधि बाद शासकीय कर्मचारी घोषित किए जाने को लेकर 65 विधायकों द्वारा अनुशंसा पत्र शासन को प्रेषित किया जा चुका है। अनिश्चितकालीन काम बंद कलम बंद हड़ताल में अध्यक्ष सदानन्द पटनायक,सत्यनारायण गुप्ता,उग्रसेन साहू,शोविन्द चंद पटेल,उमती चौहान,संतोषी श्रीवास,सरिता राठिया,प्रभात मिश्रा,महेंद्र बेहरा, जय कुमार पटनायक,इयाराम,गनपत राठिया, ठंडाराम भोय,मनोहर राठिया, हेमसागर,तुक लाल,उग्रसेन नायक, निराकार सिदार अन्य सचिवो की उपस्थिति रही।
