जेएसपीएल फाउंडेशन जेपीएल तमनार की शिक्षा के क्षेत्र में अनूठी पहल लिटिल एंजेल सेंटर बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का नवीन विकल्प…

जेएसपीएल फाउंडेशन जेपीएल तमनार की शिक्षा के क्षेत्र में अनूठी पहल लिटिल एंजेल सेंटर बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का नवीन विकल्प…

ग्रामीण ढाई से 4 वर्ष के नौनिहाल बच्चों को खेल खेल में व्यवहारिक एवं प्रारंभिक ज्ञान उपलब्ध कराना लक्ष्य
संदेशा @ तमनार जेएसपीएल फाउंडेशन, जेपीएल तमनार द्वारा वर्तमान समय की मांग व आधुनिक शिक्षा के व्यवसायीकरण एवं क्षेत्रीय नौनिहाल बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में आधारभूत प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए तमनार क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में अंग्रेजी माध्यम के प्ले स्कूल लिटिल एंजेल सेंटर का संचालन किया जा रहा है। जहां क्षेत्र के शताधिक छोटे-छोटे नौनिहाल बच्चे शहरों में स्थापित अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के समतुल्य विद्यार्जन कर एक मजबूत बुनियाद व दक्षता के साथ जिला एवं जिले के बाहर के बड़े स्थापित विद्यालयों में दाखिला लेने में सफल हो रहे हैं। वर्तमान में विकासखंड तमनार के डोलेसरा, सलीहाभाठा, कुंजेमुरा, लिबरा, बुड़िया एवं ग्राम छर्राटांगर में 6 लिटिल एंजेल सेंटर का संचालन किया जा रहा है, जिसमें 175 नन्हे मुन्ने बच्चे विद्यार्जन कर अपने और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए तत्पर हैं। वर्ष 2011 से प्रारंभ इन केंद्रों में अब तक 940 बच्चों ने दाखिला लिया जिसमें से 493 बच्चों ने सफलतापूर्वक प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण कर, जिला एवं जिले से बाहर के विभिन्न नामचीन अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में दाखिला लिया है। इन प्ले सेंटर की मूल अवधारणा ग्रामीण क्षेत्र में छोटे बच्चों के लिए शहरों की तर्ज पर शिक्षा का वातावरण तैयार करना, जहां पर आसपास के 2.5 से 4 वर्ष 20 _ 30 बच्चों को जाने पहचाने वातावरण एवं विशेषज्ञ शिक्षक /शिक्षिका के देखरेख में 2 से 3 घंटे के समय अंतराल में प्रारंभिक आवश्यक ज्ञान उपलब्ध कराना है। इस शिक्षा पद्धति की दूसरी अवधारणा यह है कि स्थानीय बच्चों को प्रारंभिक आवश्यक अंग्रेजी ज्ञान उपलब्ध कराना जिससे कि बच्चे विभिन्न अंग्रेजी माध्यम के स्तरीय विद्यालयों में आयोजित होने वाले प्रवेश परीक्षा में सफलता पूर्वक दाखिला प्राप्त कर सकें। इस पद्धति का उद्देश्य पढ़ने और लिखने कौशल का विकास नहीं है वरन् खेल खेल में व्यावहारिक प्रारम्भिक ज्ञान उपलब्ध कराना होता है।

