जिंदल पवार लिमिटेड तमनार में एक दर्दनाक हादसा,एक श्रमिक की मौत दो घायल

जिंदल पवार लिमिटेड तमनार में एक दर्दनाक हादसा,एक श्रमिक की मौत दो घायल


तमनार 30.12.2020 थाना तमनार अंतर्गत जिंदल पवार लिमिटेड तमनार से एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक श्रमिक की मौत और दो श्रमिक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेपीएल 600×4 MW प्लांट के साइडिंग के अंदर काम करने वाले एक युवक की हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
तमनार स्थित पावर प्लांट में कोयला उपयोग में लिया जाता है। कोयला जलने के बाद बचे हुए अवशेष फ्लाई एस निकलती है। अचानक फ्लाई एस जाने वाली पाइप फटने स्लैब गिरने से मजदूर भागने लगे। थाना तमनार से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रमिक सरोज राठिया पिता आजम्बर राठिया उम्र 30 वर्ष निवासी बाँधापली का अत्यधिक मात्रा में ब्लड निकलने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मिली जानकारी अनुसार मृतक के परिजनों गांववालो और कम्पनी प्रबंधन से चर्चा के पश्चात मृतक परिवार को 15 लाख रुपए की मुआवजा राशि प्रदान करने की बात कही जा रही है।