पूर्व संसदीय सचिव ओमप्रकाश राठिया का कोरोना से निधन, धरमजयगढ़ रायगढ़ छत्तीसगढ़ में शोक की लहर

पूर्व संसदीय सचिव ओमप्रकाश राठिया का कोरोना से निधन, धरमजयगढ़ रायगढ़ छत्तीसगढ़ में शोक की लहर

संदेशा @ धरमजयगढ़ 31.12.2020
धरमजयगढ़ पूर्व विधायक व छ्त्तीसगढ़ सरकार के पूर्व संसदीय सचिव ओमप्रकाश राठिया का कोरोना से निधन हो गया। वे दो बार धरमजयगढ़ से विधायक थे। उन्होंने 2003 में कांग्रेस के दिग्गज नेता चनेश राम राठिया को हराकर सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया था।कुछ दिन पहले उनकी तबियत खराब होने पर रायगढ़ क्या गया था जहां कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उनका इलाज शुरू किया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर AIIMS रेफेर किया गया था। रायपुर AIIMS पहुंचने के बाद उनका इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। राठिया का इलाज रायगढ़ के MCH कोविड हॉस्पिटल में किया जा रहा था।ओम प्रकाश राठिया के मौत की खबर से उनके समर्थक और उनके विधानसभा में शोक की लहर दौड़ गई। लोग कारण जानने को बेताब नजर आए। राठिया इस क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता के रूप में उभरे थे जिन्होंने दो बार विधायक रहकर अपने क्षेत्र को सेवा दिया था।
