साहू संघ परिक्षेत्र सराईपाली द्वारा 200 निःशक्तजनो को कंबल प्रदाय

साहू संघ परिक्षेत्र सराईपाली द्वारा 200 निःशक्तजनो को कंबल प्रदाय

संदेशा @ तमनार # दुलेन्द्र पटेल 31.12.2020
सामाजिक मानवता का परिचय देते हुए सराईपाली परिक्षेत्र के सामाजिक बन्धुओ द्वारा 30 दिसम्बर 2020 को ग्राम हर्राडीह में ग्राम ठरकपुर जीवरी, बगबूड़ा, भुईकुर्री, सराईपाली,गौरमुडी,देलारी, गदगांव बरपाली,राबो,गुड़गुड़ गांव के 200 जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरण किया गया।
सर्वप्रथम माता भक्तकर्मा एवं श्री श्री सत्यनारायण बाबा जी की पूजा अर्चना आरती कर अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ साहू संघ पंजीयन क्रमांक 33/61 से सम्बद्ध साहू संघ जिला रायगढ़ अन्तर्गत क्षेत्र तमनार परिक्षेत्र सराईपाली के ग्राम हर्राडीह (सराईपाली) में सामाजिक चेतना के क्षेत्र में विगत दो वर्षों से अग्रणी भूमिका निभाई है।सराईपाली क्षेत्र के सामाजिक साहू बन्धुओं के द्वारा कोरोना महामारी के काल में हजारों के तादाद में जहाँ मास्क का मुफ्त वितरण कर साहू समाज को गौरवान्वित किया। क्षेत्र के सैकड़ो निराश्रित, विकलांग, एवं गरीब वर्ग को कम्बल वस्त्र दान सहयोग में सामाजिक बन्धुओ का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन बंशी साहू सचिव तहसील शाखा तमनार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश साहू कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, विशिष्ट अतिथि डिग्री लाल साहू जिला अध्यक्ष साहू संघ रायगढ़ डॉ. प्रेम लाल साहू तहसील साहू संघ,जतिन साव,सुरेन्द्र साव,विद्याधर साव,बसंत साहू,श्रीमती ममता साव बीडीसी तमनार ,श्रीमती मंजूलता किसान सरपंच सराईपाली, सुरेंद्र भोय, पप्पू भोय, दानी राम खम्हारी, भिखारी प्रधान रामू दास महंत अध्यक्षता सुखलाल साहू हर्राडीह, आत्माराम साहू कार्यकारी तहसील अध्यक्ष,गणपत साहू मुरलीधर साहू दिनेश साहू शीला साहू तुलेश्वरी साहू दूशिला साहू पदमा साहू पूजा साहू सुलोचना रुकमणी कुंती ललिता साहू एवं अन्य सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।

