पडिगाँव गोठान में एकता महिला समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट विक्री से बढ़ रहा आत्मविश्वास

पडिगाँव गोठान में एकता महिला समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट विक्री से बढ़ रहा आत्मविश्वास
संदेशा @ तमनार दुलेन्द्र पटेल 1.1.2020 छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना महिला सशक्तिकरण के लिए एक ठोस पहल बन कर उभरी है। इस योजना से अब तक घरेलू काम-काज संभालती आयी महिलाओं को भी गांव में ही रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। इसकी एक बानगी रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के ग्राम-पडीगाँव में दिखती है। यहां गोठान में कार्यरत एकता महिला स्व-सहायता समूह ने 6.30 क्वींटल वर्मी कम्पोस्ट पडिगाँव गोठान में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत एकता महिला स्व-सहायता समूह निरन्तर विकास के पायदान तय करता जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप यह गोठान आय का स्रोत साबित हो रहा है। स्व-सहायता समूह द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदकर उससे वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। उक्त समूह के महिला सदस्यों के वर्मी कम्पोस्ट विक्री कर आय अर्जित की जा चुकी है।
इसके अलावा इस सत्र के अंत तक एकता महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा लगभग 1 लाख रूपए की आमदनी का लक्ष्य रखा गया है। सरपंच व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उदित नारायण नगाइच गौठान अध्यक्ष चन्द्रहास साहू द्वारा मार्गदर्शन कर प्रोत्साहित की जा रही है।ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की आमदनी से महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे दुगुने उत्साह के साथ अपने काम को आगे बढ़ाने जुटी हुई है।
