
माँ बंजारी धाम मंदिर व बाल उद्यान तराईमाल में नववर्ष में भक्तजनों का लगा तांता

संदेशा @ तमनार
नव वर्ष 2021 का आगाज रात के 12 बजते ही हो गया।सुबह होते ही लोग मंदिरों में पहुंचे, जहां मत्था टेक कर अपनी लंबी उम्र व कोरोना महामारी बचाव, सुख समृद्धि की कामना की गई। नये वर्ष के पहले दिन पिकनिक स्पॉटो पर खासी भीड़ रही। बाजारों में जहां चहल-पहल कम रही इन जगहों पर लोगों ने व्यंजनों का आनंद उठाया वहीं घरों में भी लजीज व्यंजन बना उसका लुत्फ उठाया। 1 जनवरी प्रातः काल से ही गांव शहर के सभी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। रायगढ़ जिले प्रसिद्ध मॉ बंजारी धाम धाम मंदिर व बाल उद्यान तराईमाल,माँ घटोरिया देवी,बेनी पाठ, वन गंगा सलिहारी,बरदे भवानी भुईकुर्री सहित देवी मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। जहां लोग कतारबद्ध होकर मंदिर में पूजा-अर्चना करते नजर आए।


