WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले को दी 1146 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले को दी 1146 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात
?धान के भाव में 2500 रूपये से एक आना की भी कमी स्वीकार्य नहीं: मुख्यमंत्री

?नये साल में मुख्यमंत्री ने लगाई सौगातों की बौछार
छाल, सरिया और कोसीर को तहसील बनाने की घोषणा
?खरसिया में बनेगा रेलवे ओव्हरब्रिज
?मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का नामकरण बाबा गुरू घासीदास के नाम पर
?मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित पावना अभियान एवं आदर्श स्वास्थ्य कार्ड योजना का किया शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

संदेशा @ रायगढ़ 2.1. 2021

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों से धान की खरीदी राज्य सरकार द्वारा हर हाल में 2500 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की जाएगी। किसानों के हित और अपनी वचन के अनुरूप इससे एक आना भी कम का भाव हमें स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय एजेन्सी एफसीआई द्वारा अभी तक चावल लेने की अनुमति नहीं दिये जाने के कारण धान खरीदी की गति कुछ प्रभावित हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द इसका समाधान निकल आयेगा। मुख्यमंत्री ने आज जिला मुख्यालय रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में लगभग 1146 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगातों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करते हुए इस आशय के विचार प्रकट किये। मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत 1 लाख 33 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को लगभग 6 करोड़ रूपये मूल्य की सामग्री और चेक वितरित किये। मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायकों और जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय को गुरू घासीदास के नाम करने सहित छाल, कोसीर एवं सरिया को तहसील बनाने और खरसियां में रेलवे ओव्हरब्रिज बनाने सहित अनेक घोषणाएं की। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा संचालित दो अभिनव योजनओं-माहवारी स्वच्छता के लिए पावना अभियान और आदर्श स्वास्थ्य कार्ड योजना का भी शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता कृषि एवं जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने की। विशेष अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक प्रकाश नायक, विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, विधायक चक्रधर सिंह सिदार, विधायक लालजीत राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल एवं महापौर श्रीमती जानकी काटजू उपस्थित थीं।

मुख्य अतिथि की आसंदी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार हर हाल मंे किसानों से 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी। इसमें एक आने की कमी भी हम स्वीकार नहीं करंेगे। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों और वनवासियों की आर्थिक हालात में बदलाव लाने के लिए स्वर्गीय नंदकुमार पटेल जी के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा निकाली गई थी। उनकी इच्छा के अनुरूप उनकी माली हालात में सुधार के लिए तेज गति से काम कर रहे हैं। हमारी सरकार किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपये की राशि देकर उनका सम्मान कर रही है। उन्होंने कहा कि एफसीआई द्वारा चावल जमा करने की अनुमति नहीं दिये जाने के कारण धान खरीदी मेें थोड़ी शिथिलता आई है।इसके पहले अक्टूबर-नवम्बर तक अनुमति मिल जाती थी। हमने समस्या के निराकरण के लिए प्रधानमंत्री और केन्द्रीय खाद्य मंत्री से चर्चा की है। जल्द समाधान की उम्मीद लगाये हुए हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि डीएमएफ योजना का हमने जनहित में इस्तेमाल करना शुरू किया है। इससे ग्रामीणों और किसानों के जीवन में बदलाव परिलक्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना का अच्छा प्रभाव ग्रामीण इलाकों में हमने देखे हैं। हमने सुना है कि पहले लोग धान बेचकर फटफटी खरीदा करते थे। लेकिन अब गोबर से इतनी कमाई हो रही है कि लोग इससे फटफटी खरीदने लगे हैं। केवल दूध के व्यवसाय से डेयरियां बंद होने के कगार पर थीं। लेकिन तुच्छ समझे जाने वाली गोबर से उन्हें सहारा मिला और डेयरियां अच्छी तरक्की कर रही हैं। उन्होंने गोधन योजना के अनेक फायदे गिनाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव और गरीब का बच्चा भी अब अंग्रेजी मीडियम के स्कूल में पढ़ेगा। इसके लिए हमने सभी ब्लॉकों में एक-एक अंग्रेजी माध्यक स्कूल की मंजूरी प्रदान कर दी है। बच्चों और महिलाओं का कुपोषण दूर करने के लिए भी हमने विशेष योजना चला रहे हैं। भूपेश बघेल ने कहा हमारी सरकार ने 52 प्रकार के वनोपजों के दाम तय कर दिये हैं। और वन विभाग द्वारा इनकी खरीदी की मुकम्मल व्यवस्था कर दी है। आदवासियों और परम्परागत वनवासियों को उनके पुरखों द्वारा काबिज जमीन का पट्टा दिये हैं। उन्हें खेती के लिए विशेष सहायता दे रहे हैं ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।

कृषि एवं संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने अपने उद्बोधन में रायगढ़ जिले के विकास पुरूष स्वर्गीय नंदकुमार पटेल को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि पटेल जी के साथ हमने विधानसभा के अंदर और बाहर लगगभ 25 वर्ष तक साथ-साथ काम किया। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री स्वयं किसान हैं। किसानों के दुख-दर्द से अच्छी तरह परिचित हैं। इसलिए मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते ही पहला दस्तखत किसानों से 2500 रूपये में धान खरीदी और कृषि ऋण माफ के लिए किया। किसान का बेटा ही इस तरह का हिम्मत दिखा सकता है। उन्होंने कहा कि 2500 रूपये धान खरीदी के अपने वायदे से सरकार कभी नहीं मुकरेगी। चौबे ने बताया कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 70 करोड़ रूपये से ज्यादा की गोबर खरीदी हो चुकी है।
उच्च शिक्षा मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा नये साल की शुरूआत मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले से की है। इसके लिए रायगढ़ की जनता उनके प्रति आभारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों से मिलने के लिए जिलों की दौरा कर रहे हैं। और उनकी जरूरत एवं मांगों को समझकर घोषणाएं भी कर रहे हैं। पटेल ने कहा कि बारदानों के कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने किसानों के बारदानों में भी खरीदी करने का निर्णय लिया है। समारोह को स्थानीय विधायक प्रकाश नायक, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया और लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने भी सम्बोधित किया और अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और जरूरतों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। कलेक्टर भीमसिंह ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी भी दी। एडीएम राजेन्द्र कटारा ने अंत में आभार प्रकट किया।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
नगर पालिका निर्वाचन 2026: ईव्हीएम प्रबंधन, रेण्डमाइजेशन एवं कम... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिका... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य व... खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के लिए बड़ी सौगात: शिक्षा और क... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण ... नील हरित शैवाल से सुधरेगी खेतों की सेहत, बढ़ेगा उत्पादन सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्रा... ओपीजे स्कूल सावित्रीनगर का परीक्षा परिणाम षत प्रतिशत , अनामिका... ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश, ब्लैक ... सूने मकान में लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले गिर...