तमनार में सचिव संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल को भाजपा द्वारा समर्थन

तमनार में सचिव संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल को भाजपा द्वारा समर्थन
? सरकार अपने वायदों के अनुरूप सचिवों की मांग को पूरा करे – सुनीति राठिया
तमनार / दुलेन्द्र पटेल 2.1.2021
जनपद पंचायत तमनार में सचिव संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल को पूर्व संसदीय सचिव सुनीति सत्यनन्द राठिया व भाजपा जिला महामंत्री सतीशचन्द बेहरा,भाजपा मण्डल तमनार अध्यक्ष जतिन साव,भाजयुमो जिला महामंत्री विनायक पटनायक के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ 2 जनवरी को जनपद कार्यालय पहुँचकर मांगो को समर्थन करते प्रोत्साहित किया गया।

ज्ञात हो कि पंचायत सचिव संघ द्वारा प्रदेश भर में काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल 26 दिसंबर 2020 से प्रदेश के सभी ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा किया जा रहा है। उनका कहना है सरकार अपने वायदों के अनुरूप सचिवों की मांग को पूरा करें तथा जब तक सचिवों की मांग पूरी नहीं होती तब तक या हड़ताल जारी रहेगी। सचिवों के मांग को लेकर पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया समर्थन देने पहुँची। उन्होंने सचिव संघ की मांग का पुरजोर समर्थन करते सहयोग करने की बात कही गई। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सचिवों को शासकीयकरण करने वायदा पूरा करने मांग की गई।उन्होंने आगे कहा कि जनपद तमनार में सचिव व सरपंच द्वारा बेहतर तालमेल के साथ गांवो में निर्माण, विकास कार्य में महत्वपूर्ण है। पंचायत सचिव जो 29 विभागों के 200 प्रकार के कार्य को जमीनी स्तर पर इमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए राज्य शासन एवं केंद्र सरकार के उन सेवाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

भाजपा जिला महामंत्री सतीशचन्द बेहरा ने कहाकि ग्राम पंचायत में समर्पित होकर बरसो से कार्य कर रहे सचिव व रोजगार सहायक की मांग जायज है।कांग्रेस सरकार में सभी कर्मचारी दुखी है।बहरा गूँगा कांग्रेस सरकार मांग पूरा नही करती सड़को पर आंदोलन करेंगे।

तमनार भाजपा मंडलाध्यक्ष जतिन साव ने कहाकि सचिव रोजगार सहायक गांव में अंतिम व्यक्ति से जुड़कर अपनी कर्तव्य का कुशल निर्वहन कर रहे है।

भाजयुमो जिलामहामंत्री विनायक पटनायक ने सचिव व रोजगार सहायकों की मांगों का समर्थन करते हजारो युवाओ द्वारा उनके आंदोलन में कंधा से कंधा मिलाकर साथ देने की बात कही।उन्होंने चुनावी घोषणा पत्र वादा पूरा नही करने पर कांग्रेस भुपेश सरकार को ठगबाज सरकार बताया।अनिश्चितकालीन हड़ताल को समर्थन करने पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया, जिला महामंत्री सतीशचन्द बेहरा,मंडलाध्यक्ष जतिन साव,भाजयुमो जिला महामंत्री विनायक पटनायक,प्रतापनारायण बेहरा,डीडीसी प्रतिनिधि राठिया,रामचरण कुम्भकार,महेश उरांव,दीपक पटनायक,पितेश बेहरा अन्य कार्यकर्तागण शामिल हुए।

