भारत का पहला सोशल मीडिया ऐप Elyments हुआ लांच

भारत का पहला सोशल मीडिया ऐप Elyments हुआ लांच

चीनी ऐप्स पर बैन लगाने के बाद भारत को ऐप्स और सोशल मीडिया के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के प्लान की शुरुआत हो चुकी है। इस ओर भारत ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। करीब 1 हजार से ज्यादा IT प्रोफेशनल्स स्वदेशी ऐप को बनाने के लिए एक साथ आए हैं। 05 जुलाई को देश के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने इस पहले देशी सोशल मीडिया ऐप एलाइमेंट्स (Elyments) को लॉन्च किया। लॉन्चिंग के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर भी मौजूद रहे। इस भारतीय ऐप को बनाने के लिए बड़ी संख्या में IT एक्सपर्ट्स से काम लिया गया है।


