WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53

छत्तीसगढ़ में नवीन शिक्षा सत्र से शुरू होंगे 40 उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल

छत्तीसगढ़ में नवीन शिक्षा सत्र से शुरू होंगे 40 उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल

अंग्रेजी स्कूलों के सेटअप को शासन ने दी स्वीकृति
संविदा पदों के लिए शासन ने निर्धारित किया मानदेय

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

संदेशा रायपुर 5.7.2020 छत्तीसगढ़ शासन ने नए शिक्षा सत्र से शुरू हो रहे 40 उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सेटअप की मंजूरी दे दी है। प्राचार्य का पद प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा, जबकि इन नवीन शालाओं में व्याख्याताओं से लेकर भृत्य तक के पदों की नियुक्ति संविदा आधार पर होगी। संविदा के पदों के लिए भी शासन द्वारा मानदेय निर्धारित कर दिया गया है। नये अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों का संचालन एवं प्रबंधन कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति के जिम्मे होगी।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने एक स्कूल को इकाई मानते हुए प्रत्येक स्कूल के लिए पृथक-पृथक सेटअप की मंजूरी दी है। प्राचार्य का पद प्रतिनियुक्ति के लिए आरक्षित है। इस पद पर संविदा नियुक्ति नहीं होगी। अन्य पदों को प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा नियुक्ति से भरा जा सकेगा। प्रतिनियुक्ति की दशा में संबंधित कर्मचारियों को वही वेतन और भत्ते प्राप्त होंगे, जो उसके मूल विभाग से उन्हें प्राप्त होते थे, उन पर प्रतिनियुक्ति के प्रावधान भी लागू होंगे। संविदा नियुक्ति की अवस्था में शासन द्वारा निर्धारित एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा।

में कक्षा पहली से बारहवीं तक पढ़ाई होगी। स्कूलों का संचालन कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। प्रत्येक जिले में प्रत्येक शाला के लिए पृथक-पृथक समिति होगी। समिति के सचिव जिला शिक्षा अधिकारी होंगे। इस समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग, आयुक्त नगर निगम-मुख्य नगर पालिका अधिकारी और संस्था के प्राचार्य सदस्य होंगे।

निर्धारित किया गया मानदेय
संविदा नियुक्ति की स्थिति में प्रत्येक व्याख्याता के लिए 38 हजार 100 रूपए, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला को 35 हजार 400 रूपए, प्रधान पाठक मीडिल स्कूल को 38 हजार 100 रूपए, सहायक शिक्षक को 25 हजार 300 रूपए, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक के लिए 33 हजार 400 रूपए, ग्रंथपाल को 22 हजार 400 रूपए, प्रयोगशाला सहायक और सहायक ग्रेड-2 को 25 हजार 300 रूपए, सहायक ग्रेड-3 के लिए 19 हजार 500 रूपए, भृत्य और चौकीदार को 15 हजार 600 रूपए का मानदेय तय किया गया है। शासन द्वारा प्रत्येक स्कूल के लिए इन पदों के साथ ही सभी स्कूलों में अंशकालीन सफाई कर्मचारी (2 घंटे के लिए) संबंधित जिले के अनुसार कलेक्टर दर पर भर्ती करने की स्वीकृति प्रदान की है।

इन स्कूलों को किया जाएगा अपडेट
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नवीन शिक्षा सत्र से जिला बालोद में शासकीय हाई स्कूल आमापारा, बलौदाबाजार जिले में मनोहर दास वैष्णव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बलरामपुर जिले में तीन स्कूलों में से कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल (प्रज्ञा माध्यमिक शाला) रामानुजगंज, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाड्रफनगर बलरामपुर (शासकीय प्रज्ञा प्राथमिक शाला) और शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर (शासकीय प्रज्ञा माध्यमिक शाला) में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के स्कूल शुरू होंगे। बस्तर जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद जगदलपुर, बेमेतरा जिले में शासकीय शिवलाल राठी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा, बीजापुर जिले में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजापुर (लाइवलीहुड कॉलेज का रिक्त भवन), बिलासपुर जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तारबहार, लाला राजपतराय उच्चतर माध्यमिक शाला खपरगंज और शासकीय हाई स्कूल मंगला में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ होंगे। दंतेवाड़ा जिले में शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला दंतेवाड़ा, धमतरी जिले में शासकीय मेहतरू राम धीवर नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथेना धमतरी, दुर्ग जिले में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी धमधा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जंजगिरी धमधा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई-03, पाटन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 दुर्ग, शासकीय हाई स्कूल बालाजी नगर, खुर्शीपार दुर्ग और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटन को उत्कृष्ट विद्यालय बनाया जाएगा। गरियाबंद जिले में शासकीय नवीन बालक शाला गरियाबंद, जांजगीर-चांपा जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 जांजगीर, आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती, जशपुर जिले में संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कवर्धा जिले में शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा, कांकेर जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव कांकेर, कोण्डागांव जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामकोटपारा कोण्डागांव, कोरबा जिले में शासकीय हाई स्कूल पम्प हाऊस कोरबा, कोरिया जिले में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महलपारा, महासमुंद जिले में शासकीय हाई स्कूल नयापारा महासमुंद, मुंगेली जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दाऊपारा मुंगेली, नारायणपुर जिले में शासकीय हाई स्कूल सिंगोडीतराई, रायपुर जिले में आर.डी. तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमापारा रायपुर, बी.पी. पुजारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजातालाब और शहीद स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फाफाडीह में उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन किया गया है।

इसी प्रकार रायगढ़ जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायगढ़ (म्युनिसिपल स्कूल), राजनांदगांव जिले में सर्वेस्वर दास माध्यमिक शाला राजनांदगांव, सुकमा जिले में शासकीय हाई स्कूल सुकमा पावारास, सूरजपुर जिले में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर (ई. संवर्ग), सरगुजा जिले में शासकीय हाई स्कूल ब्रम्हपारा और पेण्ड्रा जिले में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय संचालित होंगे।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
जिला चिकित्सालय में तीन दिवसीय कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया श... आयुष्मान योजना से मिली राहत: षष्ठी देवी जायसवाल का निःशुल्क सफ... रायगढ़ में आरबीसी ऑनलाइन पोर्टल शुरू, आपदा पीड़ितों को त्वरित ... रायगढ़ में कॉस्मेटिक दुकानों पर सघन जांच, नियमों के पालन के दिए... ट्रांसजेंडरों को सामाजिक एवं आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने जिला प्... जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, आजीविका ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर तिहरा प्रहार — तमनार और ... फूलों की खुशबू से महकी किस्मत: एनएचएम योजना से किसान की आमदनी ... सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान की शुरुआत *सुबह-सुबह डेयरियों पर ... सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 27 अप्रैल से ...