तमनार में डीईओ आदित्य द्वारा अंग्रजी माध्यम की प्राइमरी से हायर सेकेंडरी स्कूल संचलन हेतु निरीक्षण

तमनार में डीईओ आदित्य द्वारा अंग्रजी माध्यम की प्राइमरी से हायर सेकेंडरी स्कूल संचालन हेतु निरीक्षण

तमनार / दुलेन्द्र पटेल 4.1.2021 तमनार ब्लॉक मुख्यालय में अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी आर पी आदित्य व डीएमसी देवांगन सर के द्वारा की गई । आगामी सत्र में स्कूल खुलने से पहले पूरे भवन का आवश्यक सुधार कार्य व एक ही कैम्पस में अंग्रजी माध्यम की प्राथमिक,माध्यमिक व हाई, हायर स्कूल लगाने हेतु आवश्यक भवन प्रयोग शाला,प्रशासनिक भवन आदि की उपलब्धता हेतु निर्देश दिए गए।शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। स्कूल के प्रयोगशाला, स्टाफ रूम, शौचालय, लाईबे्ररी सहित विभिन्ना कक्षाओं का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधूरे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।इसके लिए आवश्यक बजट स्वीकृत हो गया है।

निरीक्षण के समय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एस के प्रधान प्रधान,एबीईओ उत्तरकुमार सिदार ,बीपीसी एस के पंडा, प्राचार्य आश्रिता कुजूर व सीएससी राजेश गुप्ता,प्रधान पाठक खिरोद साहू उपस्थिति रही।

