सरस्वती शिशु मंदिर तमनार के शुभम साहू ने 97.50% से प्रविण्य सूची पर 10 वें स्थान आने पर किया गया सम्मान

सरस्वती शिशु मंदिर तमनार के शुभम साहू ने 97.50% से प्रविण्य सूची पर 10 वें स्थान आने पर किया गया सम्मान

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 5.1.2021
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमनार में 5 जनवरी 2021 को विद्यालय के सभा कक्ष में का शुभम साहू ने 97.50% से प्रविण्य सूची पर 10 वें स्थान आने पर प्रतिभा सम्मान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्याम किशोर प्रधान बीईओ तमनार विशिष्ट अतिथि उत्तर कुमार सिदार ए बी ओ बीआरपी सूर्यकांत पंडा,डॉ जेएल कुशवाहा पशु चिकित्सा अधिकारी विनायक पटनायक अध्यक्ष जय जगन्नाथ ग्राम शिक्षण समिति मुकेश साहू अध्यक्ष सचिव जतिन कुमार साहू उपाध्यक्ष ग्राम शिक्षा समिति,प्रताप पटनायक, नेहरू लाल शर्मा जनक राम साहू भुनेश्वर प्रसाद साहू विद्यालय प्राचार्य तुला राम साहू समस्त आचार्य एवं दीदी की उपस्थिति में मॉ विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम संचालन करते हुए राकेश कुमार साहू द्वारा अतिथि परिचय कराते हुए कार्यक्रम की परिपेक्ष्य में कहा गया कि बच्चों में उत्साहवर्धन हेतु विभिन्न प्रकार की कार्यक्रम एवं गतिविधियों संचालित की जाती है धात्री वैष्णव द्वारा गीत हेमलता निषाद द्वारा हमारा लक्ष्य, देव कुमारी पटेल द्वारा अष्टादश श्लोकी गीता का सस्वर वाचन किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थियों को सच्ची निष्ठा और लगन से कार्य करते हुए लक्ष्य की ओर अग्रसर हो तथा छात्र शुभम साहू पिता संजय साहू ने 97.50% से परविण्य सूची पर दशवें स्थान प्राप्त करने पर अपने माता-पिता विद्यालय गुरुजनों एवं जिला का नाम रोशन करने पर बधाई दी गई। सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में भारतीय संस्कृति की शिक्षा प्रदान की जाती है तथा जीवन मूल्यों का ज्ञान कराती है जिससे छात्रों में अनुशासन एवं संस्कार की समाज में पहचान दिलाती है विद्यालय प्राचार्य द्वारा परिश्रम सफलता की कुंजी है तथा शुभम साहू को शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक परिश्रम करते हुए आगामी परीक्षाओं में बेहतर एवं क्षमताओं को बढ़ाते हुए निरंतर अध्ययन करने व उज्जवल भविष्य की कामना शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का आभार प्रकट जनक राम साहू समिति संरक्षक सदस्य द्वारा सफलता का का श्रेय सरस्वती शिशु मंदिर की योजना का कुशल मार्गदर्शन एवं आचार्यो का परिश्रम एवं प्रबंध समिति का सहयोग भैया बहनों के मेहनत आशावादिता दृष्टिकोण के प्रति हृदय से आभार व्यक्त कर वंदे मातरम द्वार कार्यक्रम की समाप्ति घोषणा की गई।
