सचिव व रोजगार सहायक संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल को सरपंच संघ ने दिया समर्थन

सचिव व रोजगार सहायक संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल को सरपंच संघ ने दिया समर्थन

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 5.1.2021
पंचायत सचिव व रोजगार सहायक संघ द्वारा प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालय में काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं उनका कहना है सरकार अपने वायदों के अनुरूप सचिवों की मांग को पूरा करें तथा जब तक सचिवों की मांग पूरी नहीं होती तब तक या हड़ताल जारी रहेगी। सचिव व रोजगार सहायक संघ के मांग को लेकर सरपंच संघ तमनार आज उनका समर्थन देने पहुंचा। प्रदेश सरकार को चाहिए कि सचिवों का शासकीयकरण कर दें। इनकी जो मांगे हैं वह जायज भी हैं।उन्होंने आगे कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश के पंचायत सचिव जो 29 विभागों के 200 प्रकार के कार्य को जमीनी स्तर पर इमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए राज्य शासन एवं केंद्र सरकार के उन सेवाओं को लोकतंत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।


