तमनार थाना के महलोई – पड़िगांव सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा,दो नाबालिक की घटनास्थल पर ही मौत, एक गंभीर घायल

तमनार थाना के महलोई – पड़िगांव सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा,दो नाबालिक की घटनास्थल पर ही मौत, एक गंभीर घायल

तमनार 5.1.2021
तमनार थाना अंतर्गत महलोई – पड़िगांव सड़क पर बाइक सीखने के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा में दो नाबालिक की घटनास्थल पर ही मौत एवं एक गंभीर घायल है सूचना पर डायल 112 की सहायता से घायल बाइक चालक को तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।तमनार पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले विवेचना में लिया है।
थाना तमनार से मिली जानकारी अनुसार आज शाम 5 बजे महलोई – पड़िगांव रास्ते पर तीन नाबालिक बच्चे अपने घर आए मेहमान के मोटरसाइकिल को लेकर बाइक सीखने के लिए गए हुए थे। तभी मोड़ान पर लगे खंभे से आनियंत्रित होकर जा टकराये और मोटरसाइकिल समेत रोड किनारे खेत में जा गिरे। जिससे मौके पर ही दो बच्चों ने दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों के बताए अनुसार टंकेश्वर राठिया उम्र 11 वर्ष पिता जगलाल,डिलेश्वर राठिया पिता मेघनाथ राठिया उम्र लगभग 13 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दीपक राठिया उम्र 13 वर्ष पिता सुबरन राठिया गंभीर रूप से घायल है जिसे डायल 112 की सहायता से तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया गया है।


