तमनार में सचिव व रोजगार सहायक संघ ने भीख मांगकर किया विरोध प्रदर्शन

तमनार में सचिव व रोजगार सहायक संघ ने भीख मांगकर किया विरोध प्रदर्शन

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 8.1.2021 जनपद पंचायत तमनार के सचिव व रोजगार सहायक संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल तमनार में 13 वें दिन सद्बुद्धि हवन पूजन के साथ कीर्तन भजन की गई।14 वें दिन कांग्रेस सरकार की आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु संघ द्वारा गांव में घुमघुमकर भीख मांगकर सरकार को दान करने का निर्णय लिया गया।भीख मांगने के दौरान गांव में खूब नारेबाजी की गई।
ज्ञात हो कि प्रदेश के सभी ग्राम पंचायत के सचिव व रोजगार सहायक संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं उनका कहना है छत्तीसगढ़ के भुपेश सरकार अपने वायदों के अनुरूप सचिवों व रोजगार सहायकों की मांग को पूरा करें अन्यथा मांग पूरी नहीं होती है तो हड़ताल जारी रहेगी।
सचिव संघ की मुख्य मांग 2 वर्ष परीक्षा अवधि पूर्ण करने वाले को शासकीय किया जाए।रोजगार सहायक संघ की मुख्य मांगे ग्रेड पे निर्धारण कर नियमितीकरण प्रदान,जिन ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत नगर निगम में शामिल किया गया है उसमें सेवा में रखा जाए ग्राम रोजगार सहायक को सचिव पद पर वरीयता के आधार पर सीधी भर्ती की जाए एवं रोजगार सहायकों को सचिव घोषित की जाए।
सचिवों के मांग को लेकर भाजपा,जनपद सदस्य संघ,सरपंच संघ अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके मांगो का भरपूर समर्थन दिया जा रहा है।



