श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत तमनार कार्यालय में बैठक आयोजित

श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत तमनार कार्यालय में बैठक आयोजित

संदेशा @ तमनार 10.1.2021
श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर तमनार कार्यालय में 9 जनवरी को बैठक आयेजित किया गया।
सर्वप्रथम श्री राम प्रभु की पूजा अर्चना कर जय जय राम सीता राम भजन से शुभारम्भ किया गया। श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत मण्डल तमनार की कार्यकारिणी समिति गठन कर गांव में समिति गठन करने हेतु दायित्व सौपा गया।आगामी 15 जनवरी मकर सक्रांति से गांव-गांव व घर-घर जाकर प्रचार प्रसार किया जाएगा। 31 जनवरी को धन संग्रह किया जाएगा।आरएसएस के विभाग संघचालक विजयशंकर पटनायक ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक के नहीं बल्कि जनजन के आदर्श है इसलिए अयोध्या में होने जा रहे श्रीराम के दिव्य और भव्य मंदिर निर्माण में बगैर किसी भेदभाव के सभी सहयोग करें।भगवान राम का संपूर्ण जीवन त्याग और मर्यादा से परिपूर्ण रहा। श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हिदू समाज के लिए गौरव की बात है। यह मंदिर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर होगा। भव्य निर्माण आम जनमानस के सहयोग से ही किया जाए। उन्होंने लोगों से अभियान में अधिकाधिक सहयोग का आह्वान किया। आरएसएस के विभाग संघचालक विजयशंकर पटनायक,योगेश जी महाराज,परमानन्द पटनायक,विनायक पटनायक,मुकेश साव,रामचरण कुम्भकार,भयभंजन बेहरा,महेश उरांव,तुला राम साव,रितेश साव,राकेश साव,राजू पटेल,नितिन नेताम,दुजराम देवांगन,दुलेन्द्र पटेल अन्य बिभिन्न संगठन के गणमान्यजनो की उपस्थिति रही।


