पडिगांव में बसंत राठिया स्मृति ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

पडिगांव में बसंत राठिया स्मृति ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

संदेशा @तमनार
तमनार ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़िगांव के सुपर स्ट्राइकर के युवाओं ने बसंत राठिया स्मृति ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ किया गया है। मैच का शुभारंभ पूर्व सरपंच फकीर प्रसाद राठिया , दिनेश साहू , सुरेन्द्र साहू, परसू राम साहू, अरविंद निषाद सहित आयोजन समिति के मुकेश राठिया,नरेश राठिया, ज्येष्ठ, पंकज, पिंटू, पप्पू,बाबा, मनमोहन, राजू सहित समिति के सदस्य उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा अर्चना कर शुरुआत किया गया। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना बरकार रख भाईचारे का स्नेह बनाकर खेलने की नसीहत दी गई।
पांच दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में आयोजन समिति द्वारा प्रथम पुरुस्कार के रूप में 11 हजार एक सौ एक रुपए ट्राफी द्वितीय छ हजार एक सौ 11 ट्राफी निर्धारित किया है।इसके साथ ही प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच,हैट्रिक विकेट, हैट्रिक छक्का, हैट्रिक चौका, सहित आकर्षक ईनाम रखा गया है। आयोजन समिति के खिलाड़ियों ने बताया कि स्थानीय 16 टीमों ने भाग लिया है।प्रत्येक मैच 8-8 ओवर का होगा। जोब रो और आमगांव के बीच खेला गया जिसमें जोबरो विजयी रहा। विशिष्ट अतिथि दिनेश साहू जी ने बसंत राठिया को तमनार क्षेत्र का उत्कृष्ट खिलाड़ी बताते क्रिकेट टीम को छति बताया और सभी खिलाड़ियों को अनुशासित खेल भावना से खेलने का आव्हान किया गया।
