गदगांव के किसान हुए गदगद -कृषि आदान सामग्री का किया गया वितरण

गदगांव के किसान हुए गदगद -कृषि आदान सामग्री का किया गया वितरण

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 10.1.2021
जनपद पंचयात तमनार के ग्राम पंचायत गदगांव में उपसंचालक कृषि एल.एम.भगत जी के निर्देशानुसार दिनांक 9-01-2021 को किसान सभा का आयोजन किया गया जिसे सफल बनाने एवं पूरी तैयारी में क्षेत्रीय बी. डी. सी.सत्यवती सुकलाल राठिया,सरपंच गदगांव लक्ष्मी उत्तम सिदार,सरपंच राबो उत्तरा कुमारी हेमंत राठिया एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार के महामंत्री रामूदास महंत जी का विशेष योगदान रहा.सभा को संबोधित करने एवं कृषि आदान सामग्री वितरण हेतु जनप्रतिनिधि तमनार विद्यावती सिदार,बिहारी लाल पटेल,माणिक चंद पटनायक का आगमन हुआ इनके द्वारा महिला सशक्तिकरण मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के विषय में और राज्य सरकार की उपलब्धियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

जिला से आए अनुविभागीय कृषि अधिकारी सारंगढ़ डा डी. एस.तोमर जी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी रायगढ़ डॉ. हरीश राठौर,वरिष्ठ कृषि अधिकारी तमनार,धर्मेश प्रताप सिंह तोमर द्वारा समस्त विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई राबो और सरायपाली का निरीक्षण किया गयाग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सरायपाली सविता भारती द्वारा बताया गया कि जीवरी और राबो गोठान की महिला समूह की महिलाएं अत्यंत लगन से गोठान में कार्यरत हैं मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना को सफल बनाने में “ए” ग्रेड बर्मी खाद का उत्पादन कर सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं उनके अथक प्रयास से उनकी पहली कमाई के रूप में 62000/रुपए का खाद उत्पादन कर विक्रय किया गया, महिला समूह की महिलाएं इसका पूरा श्रेय अपनी सरकार और अपने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सविता भारती को देती हैं।किसान सभा में डी. एम. एफ. मद से कीटनाशक, बर्मी बेड एवम् पूर्व में वन पट्टाधारी 11 कृषकों को नेप्सेक ,बैटरी स्प्रेयर का वितरण किया गया, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन,आत्मा योजना, बीजग्राम योजना एवं टी. आर. एफ. ए.योजना अंतर्गत विभिन्न प्रकार के बीज,माइक्रो न्यूट्रिएंट का वितरण किया गयाकिसान सभा में महिला समूह सहित,काफी संख्या में कृषकगण ,क्षेत्रीय कर्मचारी एवं कृषि विभाग तमनार के सभी अधिकारी उपस्थित रहे.


