थाना पूंजीपथरा के तुमीडीह के पास 50 लीटर अवैध महुआ शराब व बाइक जप्त कर की गई करवाई

थाना पूंजीपथरा के तुमीडीह के पास 50 लीटर अवैध महुआ शराब व बाइक जप्त कर की गई करवाई

तमनार 11.1.2021 थाना पूंजीपथरा के तुमीडीह के पास 50 लीटर अवैध महुआ शराब बेचने वाले पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब बेचने वाले,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालो पर लगातार करवाई से शराबी व तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
थाना पूंजीपथरा से जानकारी के अनुसार मुखबीर की सूचना ग्राम दर्रामुडा थाना भुपदेवपुर क्षेत्र से दो युवक बाइक में अवैध महुआ शराब की बिक्री हेतु परिवहन करते हुए थाना पूंजीपथरा की ओर जा रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित करते हुए तुमिडिह छर्राटांगर रोड पर जाकर नाकाबंदी किया गया । सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम आरक्षक सूरति लाल,आरक्षक 1089,694,914,802 हमराह स्टाफ द्वारा में आरोपी सुरेश निषाद पिता छेदी लाल निषाद उम्र 30 वर्ष,निवासी दर्रामुड़ा थाना भूपदेवपुर,नीलकुमार बरेठ पिता धनीराम बरेठ,उम्र 34 वर्ष,निवासी दर्रामुड़ा थाना भूपदेवपुर को अवैध रूप से महुआ शराब मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AA 4029 पर रखकर बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ी। 50 लीटर अवैध महुआ शराब गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है। आरोपी पर अपराध क्र 13/2021 34(2),59 (क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है।


