श्रीराम रथ का घरघोड़ा लैलूंगा और खरसिया में जनजागरण हेतु भव्य शुभारंभ..

श्रीराम रथ का घरघोड़ा लैलूंगा और खरसिया में जनजागरण हेतु भव्य शुभारंभ..

श्रीराम मंदिर भव्य निर्माण में समर्पण देने का सुअवसर – शिशु सिन्हा
संदेशा @ घरघोड़ा
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित जन जागरण हेतु श्रीराम रथ यात्रा का वाहन आज रवाना हुआ।घरघोड़ा में बैगिन डोकरी दाई मंदिर में नगर पंचायत अध्यक्ष शिशु विजय सिन्हा ने पूजा अर्चना कर रथ रवाना किए इस अवसर पर रवि भगत जिला संयोजक,संगठन प्रभारी कमलेश जी,अरुण धर दिवान, सुनील सिंह ठाकुर,जनेश्वर मिश्रा, राजीव दुबे,संतोष राठिया,राजेश बेहरा,ऋषि बेहरा,मुख्य रूप से उपस्थित रहे।लैलूंगा खण्ड की रथयात्रा गायत्री मंदिर प्रांगण से सत्यानंद राठिया ने पूजा अर्चना कर प्रारभ किये। खरसिया खण्ड की रथयात्रा ग्राम एडु से प्रारंभ हुए। यह रथयात्रा अपने अपने विकास खण्ड के हर गाँव मे जाएगी जहां आम जन पूजा आरती कर स्वागत करेंगे और आगामी दिवस में होने वाले समर्पण निधि के कार्यक्रम के लिए जनजागरण किया जावेगा।


