जनपद तमनार में दिव्यांगजन समग्र सहायता शिविर में 25 का हुआ रजिस्ट्रेशन

जनपद तमनार में दिव्यांगजन समग्र सहायता शिविर में 25 का हुआ रजिस्ट्रेशन

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 18.1.2021
जनपद पंचायत तमनार परिसर में 18 जनवरी सोमवार को दिव्यांगजन समग्र सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 25 दिव्यांगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिनमें प्रमाण पत्र, यूनिक आईडी,पेंशन के लिए दिव्यांगों को चिहिन्त किया गया। इस मौके पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित दिव्यांगो का पंजीकरण कर उनका रजिस्ट्रेशन किया गया। शिविर में बताया गया कि वर्तमान में प्रदेश और केंन्द्र सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनके बारे में जानकारी करके लाभ लेने के लिए उन्हे आगे आना चाहिए।शिविर में सीईओ बीआर साहू,समाज कल्याण विभाग रायगढ़ से सिंह,डॉ पवन डनसेना,शिव लाल साहू,पंचायत इंस्पेक्टर आंनद राम पटेल,करारोपण अधिकारी परमानन्द पटेल,सहायक करारोपण भागीरथी डनसेना,सुरेश पटेल,दुलार पटेल, बाबूलाल,ऋषिकेश पटेल अन्य अधिकारी कर्मचारीगण की उपस्थिति रही।


