तमनार में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा बकरी पालन आजीविका ज्ञानवर्धक कैलेंडर का विमोचन

तमनार में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा बकरी पालन आजीविका ज्ञानवर्धक कैलेंडर का विमोचन
संदेशा @ तमनार 18.1.2021 बकरी आधारित जीविकोपार्जन उद्देश्य से ज्ञानवर्धक कैलेंडर का लोकार्पण अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन गारे पेलमा कोल खदान द्वारा बकरी आधारित जीविकोपार्जन के अंतर्गत बकरी कृषकों को विभिन्न तरह की सहायता सहयोग व प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है जिसके अंतर्गत ग्राम ग्राम में पशु सखी वह समुदाय आधारित सेवा प्रदाता द्वारा कम दरों में चिकित्सा व लोगों को जानकारी दी जाती है अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा 8 मॉडल गोट शेड का निर्माण किया गया है व लोगों को जागरूक करके बकरों को ताल के बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है है इसी तत्वधान में पशुधन विकास विभाग तमनार के सहयोग से विभिन्न तरह के टीकाकरण व चिकित्सा सहायता भी कृषकों को उपलब्ध करवाई जाती है बकरी पालकों को समस्त जानकारी एक ही कैलेंडर को द्वारा देने के लिए एक कैलेंडर का निर्माण किया गया है जिसमें महीने वाइज गतिविधियों की चार्ट बनाई गई है इस चार्ट को भी देखकर बकरी पालक कृषक फायदा उठा सकता है इस कैलेंडर का लोकार्पण पशुधन विकास विभाग के प्रमुख डॉ जे एल कुशवाहा डॉ एके चौधरी वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता दुलेंद्र कुमार पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
डॉक्टर जे एल कुशवाहा द्वारा बकरी पालन के फायदों के विषय में लोगों को जानकारी दी गई व उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रयास बहुत ही सराहनीय है कृषकों को कैलेंडर से जानकारी प्राप्त होगी इस अवसर पर दुलेंद्र कुमार पटेल ने भी अपने उद्बोधन में लोगों को स्वयं जागृत होकर संस्थाओं व सरकारी योजना से लाभ लेने की सलाह दी उनका कहना था कि बकरी पालन एक लाभकारी व्यवसाय है और हमारे क्षेत्र में इसे बढ़ावा देने में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन का योगदान है
इस अवसर पर पशु सखी ली लॉन्ड्री एवं आनंद प्रजा ने भी अपने विचार रखे गए इस कार्यक्रम में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया गया व सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए डॉक्टर कुशवाहा एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रथम कैलेंडर के रूप में बकरी पालक अनिल कुमार यादव व बृज कुमार को कैलेंडर प्रदान किया गया।अंत मे अभय प्रताप सिंह ने सभी अतिथि व कृषकों का आभार व्यक्त किया गया।

