ग्राम पंचायत हिंझर के ग्राम जरीडीही में सामुदायिक वन अधिकार पट्टा प्राप्त हेतु ग्रामसभा का आयोजन

ग्राम पंचायत हिंझर के ग्राम जरीडीही में सामुदायिक वन अधिकार पट्टा प्राप्त हेतु ग्रामसभा का आयोजन

संदेशा @ तमनार 18.1.2021 तमनार ब्लाक के ग्राम पंचायत हिंझर आश्रित ग्राम जरीडीही में 18 जनवरी 2021को वन अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सामुदायिक वन अधिकार पट्टा प्राप्त हेतु ग्रामसभा का आयोजन किया गया जिसमें जरीडीही गांव के बीच बस्ती में समय 12 बजे चौकीदार के द्वारा मुनादी कर सुचना दिया गया। गांव के महिला, पुरुष उपस्थित हुए इसके बाद हुए सर्व सम्मति से समारु राम सिदार अध्यक्ष एवं शशिभूषण गुप्ता को सचिव बनाया गया।सामुदायिक वन अधिकार के पट्टे का समस्त प्रकरण तैयार कर ग्राम पंचायत के सहयोग से अनुविभागीय कार्यालय में जमा करने हेतु वन समिति द्वारा निर्णय लिया गया।इस ग्राम सभा में वन अधिकार समिति के अध्यक्ष रत्थु सिदार सचिव दूजे चौहान ग्राम पंचायत हिसार के सरपंच टिकेश्वर राठिया उपसरपंच कुन्ती दुर्योधन गुप्ता जारीडीह के ग्रामवासी एवं आसपास के सीमावर्ती है गांव के वन प्रबंधन समिति के सचिव या अध्यक्ष उपस्थित रहे साथ ही जनचेतना रायगढ़ के राजेश त्रिपाठी सविता रथ राजेश गुप्ता शिव पटेल भोजमति राठिया पद्मनाभ प्रधान पार्वती भगत नित्या राठिया आरती राठिया ज्योतिष सिदार की उपस्थिति रही।


