तमनार ब्लॉक के जोबरो में नेहरू युवा केन्द्र संगठन का शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम

तमनार ब्लॉक के जोबरो में नेहरू युवा केन्द्र संगठन का शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम

संदेशा @ तमनार/ दुलेन्द्र पटेल
नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वाधान में आज दिनांक 19.01.2021 को ग्राम जोबरो में शिक्षा आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमेंविशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार राठिया सरपंच,बी. एल. भगत शिक्षक, माधुरी सिदार शिक्षक,बीएल भगत ने शिक्षा का महत्व बताते हुए बेहतर भविष्य के एवं उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए किन किन विषयों का चयन करना चाहिए इसके संबंध में बहुत ही बेहतर तरीके से युवाओं का मार्गदर्शन किया गया। माधुरी सिदार के द्वारा महिलाओं के शिक्षा एवं रोजगार के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया एवं परिवार में शिक्षित महिला का महत्व को समझाया गया।
यह कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र तमनार कृष्णा राठिया, रश्मिराज मिश्रा, युवा मंडल सदस्य अजय, राकेश,राजेश,अरुण,हेमंत,नारायण,अमर, कल्पना,गणेशी, उर्वशी,प्रकाशिनी, अनिता,त्रिवेणी,पूजा आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।
