भाजपा मंडल तमनार की बैठक आयोजित

भाजपा मंडल तमनार की बैठक आयोजित
? कांग्रेस सरकार के वादा ख़िलाफी के विरोध धरना में कार्यकर्ता शामिल हो – सुषमा खलको

संदेशा @ तमनार 19.1.2021 भारतीय जनता पार्टी तमनार मण्डल की बैठक तमनार बरभाठा दुर्गा मण्डप में 19 जनवरी मंगलवार को आहूत की गई जिसमें बैठक के प्रभारी श्रीमती सुषमा खलखो प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा व सह प्रभारी विनायक पटनायक जिला महामंत्री भाजयुमो रायगढ़ की उपस्थिति मे बैठक प्राम्भ हुई जिसमें सह प्रभारी विनायक पटनायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ के भुपेश बघेल जी की जो सरकार है निरन्तर किसानो को परेशान कर रही रकबा कम करना,बारदाने (बोरी) के कमी के कारण धान खरीदी न होना,दो साल का बोनस ना देना,2500 रुपये किवंटल में धान खरीदी ना होना इस वादा खिलाफी के लिये धरना व कलेक्टर का घेराव करने सार्थक योजना बनाने कहा.प्रभारी सुषमा खलखो ने कहा कि इस धोखेबाज सरकार को समय आने पर सबक सिखाना पड़ेगा और इस भुपेश सरकार के वादा ख़िलाफी के विरोध मे 22,01,2021को धरना देते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव कर इस गूंगी बहरी सरकार को जगाएंगे नही जागेगी तो इस भुपेश सरकार को उखाड़ फेकेने बात कही गई। उक्त बैठक में रमेश बेहरा,संजय पटनायक ,रूपचंद गुप्ता, सीताराम पटनायक,राजेश बेहरा,विद्याधर साव, दीपक पटनायक,कमल राठिया, दुर्गेश राठिया,रमेश पटेल,व अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थिति रही।
