सचिव व रोजगार सहायक संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ व अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन तमनार द्वारा समर्थन

सचिव व रोजगार सहायक संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ व अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन तमनार द्वारा समर्थन

संदेशा @ तमनार/दुलेन्द्र पटेल
जनपद पंचायत तमनार के सचिव व रोजगार सहायक संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ व अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन तमनार द्वारा समर्थन दिया गया। अध्यक्ष नीलाम्बर पटनायक ने सचिव व रोजगार सहायक संघ के जायज मांगो का पुरजोर समर्थन करते उनका अनिश्चितकालीन हड़ताल में उत्साहवर्धन किया गया। समर्थन में सूर्य कुमार पंडा,सीबी चौधरी, डीपी राठिया, बिहारीलाल पटेल, पदुमलाल राठिया, आकाश कुमार पटनायक,तोष लाल पटेल अन्य तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ व अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन तमनार के पदाधिकारीगण शामिल हुए।
ज्ञात हो कि सचिव संघ 26 दिसंबर 2020 एवं रोजगार सहायक संघ द्वारा 30 दिसम्बर 2020 से प्रदेश के सभी ग्राम पंचायत के सचिव काम बंद कलम बन्द अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं उनका कहना है सरकार अपने वायदों के अनुरूप सचिवों की मांग को पूरा करें तथा जब तक सचिवों की मांग पूरी नहीं होती तब तक या हड़ताल जारी रहेगी।21 जनवरी से रायपुर राजधानी में हड़ताल में शामिल होंगे।


