सावन सोमवार 2020 में श्री शंकर भोलेनाथ की कृपा राशियों पर

सावन सोमवार 2020 में श्री शंकर भोलेनाथ की कृपा राशियों पर

संदेशा तमनार @ दुलेंद्र पटेल 6.7.2020
🐏- मेष – आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। एक मज़ेदार शाम के लिए दोस्त अपने घर पर बुलाएंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ वक्त खराब होता है। वैवाहिक जीवन रंगों से भरा सुखद होगा।
🐂- वृष – जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। लोग आपका उत्साह बढाएंगे। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफ़ी ग़लत है।
👩❤️👨- मिथुन – आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी, कर्जों से आज मुक्त हो सकते हैं। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। नए विचारों और आइडिया को जाँचने का बेहतरीन वक़्त।
🦀- कर्क – आज किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीक़े से करें। परेशानियों को हल करने में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे।
🐅- सिंह – आज आपको धन लाभ हो सकता है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है।
👩🏻💼- कन्या – ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च और चालाकी-भरी योजनाओं से बचें। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप काफ़ी ख़ुशी महसूस करेंगे। आज ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो स्वयं न करना चाहें।
⚖️- तुला – आज नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। रोमांस के लिहाज़ से रोमांचक दिन है। आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा होगा और आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
🦂- वृश्चिक – आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें।
🏹- धनु – आज के दिन किसी को पैसे उधार न दें। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन खत्म हो सकती है।
🐊- मकर – आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। प्यार का भरपूर लुत्फ़ मिल सकता है। अपने वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ न करें। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकी चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे।
🏺- कुम्भ – अपने बर्ताव में उदार बनें और परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे गुज़ारें। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। कुसंगति से बचें।
🐟- मीन – आपकी प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड ख़राब हो सकता है। सही दिशा में ईमानदारी से उठाए गए क़दम निश्चित तौर पर लाभ देंगे।


