तमनार में दर्दनाक सड़क हादसा.. तेज रफ्तार ट्रेलर के रौंदने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत,तमनार पुलिस मौके पर मौजूद ..

तमनार में दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रेलर के रौंदने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत,तमनार पुलिस मौके पर मौजूद ..
संदेशा @ तमनार 20.1.2021तमनार थाना अन्तर्गत शराब दुकान के समीप दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुई है। मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम सुशीला उरांव पति सिरलो उरांव निवासी झरन थाना लैलूंगा है। जो कि वर्तमान में तमनार थाना के समीप किराए के मकान में रहते हैं और आज अपनी रिश्तेदारी में रेगांव गए हुए थे और वापस मोटर साइकिल से तमनार घर वापस आ रहे थे। शराब दुकान के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को ठोकर मारी। जिससे बाइक पर सवार महिला गिर गई। बाइक चला रहे युवक के बताए अनुसार युवक ने ट्रक चालक को रोकने की कोशिश की लेकिन ड्राइवर इतना तेज गति से ट्रेलर चला रहा था कि उसे नियंत्रित ना कर सका और महिला को रौंद डाला। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास गांव व परिवार वालो को पता चलते ही भीड़ इकठ्ठा होकर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क से उठाने नहीं दे रहे हैं।
घटनास्थल पर तमनार थाना प्रभारी किरण गुप्ता की टीम उपस्थित हैं जहां ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है परंतु आसपास के ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। जिससे गाड़ियों की लम्बी कतार लगी हुई है।

