तमनार के ग्राम पेलमा में पारिवारिक जमीन विवाद पर छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट,तमनार पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी…

तमनार के ग्राम पेलमा में पारिवारिक जमीन विवाद पर छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट,तमनार पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी…

तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेलमा से हत्या का मामला सामने आई है। जहां पारिवारिक विवाद के वजह से छोटे भाई ने खुद के बड़े भाई को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया । घटना आज शाम की बताई जा रही है सूचना के बाद तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मिली जानकारी अनुसार आज मृतक मनबोध राठिया उम्र 65 वर्ष घर के बरामदे में बांस को काटकर टोकरी (झहुआ) बनाने का काम कर रहा था तभी मृतक के छोटे भाई सोनसाय राठिया उम्र 55 वर्ष ने आकर बगल में रखे कुल्हाड़ी से गले में ताबड़तोड़ वार करते हुए हत्या कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार में जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था और आरोपी कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा है। जिससे इस घटना को आरोपी ने अंजाम दिया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल तमनार पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

