छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ब्लाक इकाई तमनार सचिव व रोजगार सहायक संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल को द्वारा दिया गया समर्थन
छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ब्लाक इकाई तमनार सचिव व रोजगार सहायक संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल को द्वारा दिया गया समर्थन

सचिव व रोजगार सहायक संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल को छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ब्लाक इकाई तमनार द्वारा समर्थन दिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष अजय पटनायक ने सचिव व रोजगार सहायक संघ के जायज मांगो का पुरजोर समर्थन करते उनका अनिश्चितकालीन हड़ताल में उत्साहवर्धन किया गया। समर्थन में अजय पटनायक,जे पी पटेल, जेपी साहू,बीएल भगत,मनोज कुमार साव,गोविंद तेंदुलकर,पांडव प्रसाद गुप्ता,कार्तिक चौहान, परीक्षित धनवार,पूनम कुमार देवता अन्य पदाधिकारीगण शामिल हुए।
ज्ञात हो कि सचिव संघ 26 दिसंबर 2020 एवं रोजगार सहायक संघ द्वारा 30 दिसम्बर 2020 से प्रदेश के सभी ग्राम पंचायत के सचिव काम बंद कलम बन्द अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं उनका कहना है सरकार अपने वायदों के अनुरूप सचिवों की मांग को पूरा करें तथा जब तक सचिवों की मांग पूरी नहीं होती तब तक या हड़ताल जारी रहेगी।