मिलुपारा में अदाणी वालीबाल प्रतियोगिता 2021 का भव्य शुभारम्भ

मिलुपारा में अदाणी वालीबाल प्रतियोगिता 2021 का भव्य शुभारम्भ

केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार में वर्ष 2021 के प्रारम्भ के साथ क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह चरम पर है, इसी कड़ी में अदाणी फाउंडेशन तमनार द्वारा राज क्लब मिलूपारा के सहयोग से दो दिवसीय “अदाणी वालीबाल प्रतियोगिता 2021” का शुभारम्भ किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेंद्र सिदार अध्यक्ष जिला वनोपज संघ, अध्यक्षता श्री मान सिंह नायक, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री के.के दुबे अदाणी सरपंच श्रीमती कलावती सिदार उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के कुल 22 टीम ने हिस्सा लिया है शुभारम्भ मैच बरकस पाली और बीजना के बीच खेला गया जिसमें बरकसपाली की टीम 3 पाइंट से विजयी रही। प्रतियोगिता के समापन व पुरुस्कार वितरण 23 जनवरी को होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार होंगे।मैच देखने के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है साथ ही बच्चे महिलाओ वरिष्ठ ग्रामीणजनों द्वारा अपने अपने खिलाड़ियों का भरपूर उत्साहवर्धन किया जा रहा है।वॉली वाल प्रतियोगता में युवाओं का उत्साह चरम पर है।


