अदाणी वॉलीबाल प्रतियोगिता 2021 सराईपाली बना चैम्पियन ? खेल खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में अदाणी फाउंडेशन का सराहनीय योगदान – चक्रधर सिंह

अदाणी वॉलीबाल प्रतियोगिता 2021 सराईपाली बना चैम्पियन

? खेल खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में अदाणी फाउंडेशन का सराहनीय योगदान – चक्रधर सिंह

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 24.1.2021
राज क्लब मिलुपारा के द्वारा आयोजित किए जा रहे अदाणी वालीबाल प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन जबरदस्त रोमांचक मुकाबले में सराईपाली की टीम ने ग्राम बीजना टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. दो दिवसीय रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण जनों की भारी भीड़ रही। प्रतियोगिता में 22 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें से देलारी, मिलुपारा, बीजना और सराईपाली की टीम ने सेमीफाइनल में
उम्दा खेल का प्रदर्शन किया।विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने कहाकि खेल खिलाडी अपने लक्ष्य अनुशासन के साथ खेलने से सफलता अवश्य मिलती है।खेल भावना का सभी खिलाड़ियों ने परिचय देकर यहां के लोगो का भरपूर उत्साह किया।उन्होंने विभिन्न खेलों के माध्यम से क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग करने के लिए अदाणी फाउंडेशन की जमकर सराहना की. प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीम को शील्ड के साथ सभी खिलाड़ियों को अतिथियों के द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।अदाणी फाउंडेशन की टीम तथा राज क्लब मिलुपारा के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक चक्रधर सिंग सिदार जी, अध्यक्षता मुकेश सक्सेना हेड अदानी, विशिष्ट अतिथि बिहारी पटेल, मानसिंह नायक, बंशीधर चौधरी,गुलापी सिदार, विद्यावती सिदार,रूपेश पटेल,उद्धव भगत अन्य गणमान्य नागरिक खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।
