राष्ट्रीय बालिका दिवस पर तमनार में निकालकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ली गई शपथ

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर तमनार में निकालकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ली गई शपथ

संदेशा @ तमनार 21.1.2021
तमनार में महिला बाल विकास विभाग परियोजना कार्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को रैली निकालकर बेटी बचाने बेटी पढ़ाने शपथ ली गई।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि आज राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बस स्टैंड,तहसील कार्यालय हाई स्कूल आदर्श चौक होते बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक तक रैली निकालकर परियोजना कार्यालय में शपथ ली गई। हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत साल 2009 में महिला बाल विकास मंत्रालय ने की थी. 24 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन साल 1966 में इंदिरा गांधी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाए जाने का उद्देश्य समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना है साथ ही उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति भी लोगों को जागरुक करना है


