केलो बनांचल तहसील तमनार में सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गणतंत्र दिवस

केलो बनांचल तहसील तमनार में सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गणतंत्र दिवस
तमनार @ दुलेन्द्र पटेल 26.1.2020 केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद पंचायत तमनार में 72 वें गणतंत्र दिवस सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया। सभी शैक्षणिक संस्थाओ,शासकीय कार्यालय,गैर शासकीय, अस्पताल,थाना,पंचायत भवन, अन्य प्रतिष्ठानों में अधिकारी कर्मचारियों व संस्था प्रमुखों ने झंडा फहराने से गदगद हुए।

कोरोना संकट काल के कारण तमनार हाई स्कूल मैदान में सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम नही होने से बच्चे मायूस हुए।
तहसील कार्यालय,परियोजना कार्यालय में तहसीलदार टीआर कश्यप, नायब तहसीलदार अनुराधा पटेल ने पूजा अर्चना ध्वजारोहण कर छात्र छात्राओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

बीईओ कार्यालय में बूढा गौटिया गुप्र,बीईओ एसके प्रधान,एबीईओ सिदार,खेमराज तिवारी, बीआर सी सूर्यकुमार पंडा,प्री पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में विजय चौधरी,परिक्षित धनवार,हायर सेकेंडरी में मुकुन्द मुरारी पटनायक, प्रिंसिपल आश्रिता कुजूर,सीएचसी में ध्वजारोहण बीएमओ डॉ डीएस पैकरा,पुलिस थाना में एसआई दुबे,पंचायत भवन में सरपंच गुलापी सिदार,जनपद कार्यालय में ध्वजारोहण सविता कमल राठिया, बुढा गौटिया गुप्ता,सीईओ बीआर साहू ने ध्वजारोहण किया। शासकीय अर्द्धशासकीय संस्थानों में संस्था प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया गया।


