मां बंजारी धाम तराईमाल में महिला बाल विकास,समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने माथा टेककर लिया आशीर्वचन

मां बंजारी धाम तराईमाल में महिला बाल विकास,समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने माथा टेककर लिया आशीर्वचन
संदेशा @ तमनार / दुलेन्द्र पटेल 26.1.2021 रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल में गणतंत्र दिवस रायगढ़ के ध्वजारोहण के मुख्य अतिथि महिला बाल विकास,समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने माथा टेककर आशीर्वचन लिया।
सर्वप्रथम महिला बाल विकास,समाज कल्याण मंत्री ने मॉ बंजारी देवी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ में सुख शांति समृद्धि सर्वांगीण विकास एवं कोरोना महामारी मुक्ति हेतु प्रर्थना कर आशीर्वाद लिए।उन्होंने नवनिर्मित सामुदायिक भवन से लगा विशाल शेड,भारत मानचित्र युक्त जलाशय, में रंगीन मछलियों को आटे का चारा खिलाये। मन्दिर समिति के अंकुर गौटिया ने बताया कि मॉ बंजारी देवी की कृपा से छोटे मन्दिर से बड़ा व भव्य मंदिर निर्माण के साथ ही परिसर में अन्य नव निर्माण किया जा रहा है।मन्दिर समिति द्वारा मॉ बंजारी धाम अंचल रायगढ़ जिला, छत्तीसगढ़,ओडिसा,म प्र,बिहार प्रान्त भारतवर्ष के हजारो श्रद्धालु भक्तगण द्वारा मनोकामना हेतु प्रज्वलित जाता है। माँ बंजारी धाम में सर्व देवी देवताओ के दर्शन,नव दुर्गा पूजा मण्डप,अखंड यज्ञशाला,4 मनोकामना दीप गृह,झांकियां आनन्द सैया,सर सैया,ताड़का वध,भारत मानचित्रयुक्त जलाशाय में हजारो रंगीन मक्षलियां,मीना बाजार,बाल उधान में झूला केलो नदी से लगा 20 एकड़ वनांचल प्राकृतिक मनोरम दृश्य से श्रद्धालुगण गदगद होते है।माँ बंजारी समिति द्वारा पार्किंग पानी पूजा अर्चना,दीप प्रज्वलन,प्रसाद भोग,दैनिक भोजन की बेहतर व्यवस्था की जाती है।

महिला बाल विकास,समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया,रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक,अंकुर गौटिया,थाना प्रभारी मनीष नागर,पंचराम मालाकार,घनश्याम मालाकार,सरपंच लक्ष्मी भगत,बीडीसी भूमिका मालाकार,ख़िरसागर मालाकार,सुनील मालाकार,पितरु मालाकार,सुनील बेहरा अन्य ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।
