तमनार खण्ड के लिबरा मण्डल में श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह हेतु निकली भव्य श्रीराम रथ. प्रभात फेरी,आरती,कलश यात्रा के साथ की जा रही कीर्तन भजन

तमनार खण्ड के लिबरा मण्डल में श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह हेतु निकली भव्य श्रीराम रथ. प्रभात फेरी,आरती,कलश यात्रा के साथ की जा रही कीर्तन भजन

संदेशा @ तमनार दुलेन्द्र पटेल
श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह हेतु जनजागरूकता भव्य श्रीराम रथ खंड तमनार के लिबरा मण्डल में 26-01-2021 को निकाली गई।जिसमे विश्व हिंदू परिषद,आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ता रामभक्तों द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह हेतु भव्य श्री राम रथ की गांव में द्वार द्वार कलश रंगोली सजाकर आरती उतारी गई। लिबरा मंडल में श्रीराम रथ में खंड के सह संयोजक परमानंद पटनायक जी के साथ संयोजक व अन्य कार्यकारी सदस्य सहभागी रहे।श्री राम रथ मंडल के ग्राम लिबरा, झिकाबहाल, बागबाड़ी , टिहलीरामपुर, झरना, बुड़िया, सारसमाल, कोसमपाली, डोंगामहुआ,नवापारा, समकेरा, महलोई में समस्त ग्रामवासी एवं भक्तगण श्री राम जी के रथ का भव्य स्वागत किया गया। गांव गांव में निधि समर्पण अभियान के तहत प्रातः काल प्रभात फेरी, आरती ,कलश यात्रा सांध्यकालीन भजन कीर्तन पार्टी द्वारा जनजागरण कार्यक्रम किया जा रहा है।


