अभा अघरिया समाज बरमकेला का बैठक बार मे सम्पन्न ? सामाजिक भवन व श्री कृष्ण धाम पैता हेतु दान सहयोग करें – ताराचंद पटेल

अभा अघरिया समाज बरमकेला का बैठक बार में सम्पन्न
? सामाजिक भवन व श्री कृष्ण धाम पैता हेतु दान सहयोग करें – ताराचंद पटेल

संदेशा @ तमनार /दुलेन्द्र पटेल 28.1.2021
अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र बरमकेला का बैठक ग्राम बार में सम्पन्न हुआ। बैठक स्थल ग्राम बार में रामकुमार नायक जी के घर ताराचंद पटेल जी के अध्यक्षता में अखिल भारतीय अघरिया समाज बरमकेला द्वारा क्षेत्रिय समिति की बैठक रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि हमारे केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल जी,विशिष्ठ अतिथि केंद्रीय महासचिव भैया दीनदयाल पटेल जी केंद्रीय संगठन सचिव भुवन पटेल,केंद्रीय सह सचिव धनन्जय पटेल,जी रहे।सामाजिक बैठक में प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा की गई। बरमकेला क्षेत्र में भब्य अघरिया भवन निर्माण के लिए स्थल चयन,गरीब तबके के समाजिक बंधुओं को ध्यान रखते हुए विवाह योग्य युवक युवती की बायोडाटा ग्राम स्तर से संकलन पर विचार कर निर्णय लिया गया,प्रत्येक परिक्षेत्र में शनिवार एवं बुधवार को दोपहर 2 बजे को सामाजिक नियमावली का प्रचार प्रसार हेतु आवश्यक बैठक रखने का निर्णय लिया गया।पैता में बन रहे अघरिया धाम में प्रति एकड़ 100 रु के दर से स्वेच्छा पूर्वक दान देने की अपील हेतु घर घर जाने का निर्णय लिया गया।महिला मंच में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी हेतु सभी को निवेदन किया गया कि जिस ग्राम में बैठक हो वहाँ की सभी सामाजिक महिलाओं की उपस्थिति हेतु निर्णय लिया गया
और कई अन्य विषयों पर गहन चर्चा हुई।
आज के बैठक में हरिशंकर पटेल जी अंचल प्रभारी,राजकुमार पटेल जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,चन्द्रशेखर पटेल जी कोषाध्यक्ष केंद्रीय प्रतिनिधि राजकुमार नायक, उपाध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद पटेल जी ,सचिव हरिशंकर पटेल, सारंगढ ज्योति लाल पटेल एवं समाज के अन्य सम्मानित लोगों की उपस्थिति रही।