अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण हेतु तमनार खंड से 2,46,000 रुपये राशि हुई संग्रहित

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण हेतु तमनार खंड से 2,46,000 रुपये राशि हुई संग्रहित

तमनार/दुलेन्द्र पटेल अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण हेतु तमनार खंड से 246000 रुपये राशि संग्रहित किया गया।
ज्ञात हो कि रामभक्तों द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह हेतु भव्य श्री राम रथ एवं जनजागरूकता रैली निकाली गई। तमनार खण्ड के गांवो में लोगो का भारी उत्साह देखा गया।आरएसएस के विजयशंकर पटनायक ने बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि तमनार खंड से 246000 रुपये राशि संग्रहित किया गया। उन्होंने बताया कि श्री राम जन्मभूमि के लिए 44 दिनों तक चलनेवाला यह धन संग्रह अभियान लोगों में राष्ट्रीयता का भाव जाग रहा है।। यह अभियान विश्व का सबसे बड़ा जन जागरण अभियान होगा। इस महाअभियान को लेकर देश के रामभक्तों में एक नया उत्साह है। प्रत्येक राम भक्त चाहता है कि भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बने। इसमें सामान्य से लेकर सभी प्रबुद्ध लोगों की सहभागिता हो इसके लिए 10, 100 और 1000 रुपये तक का कूपन के माध्यम से लोगों से सहयोग प्रदान की जा रही है।
