अघरिया समाज तमनार का 48 वें वार्षिक सम्मेलन तैयारियां हेतु बैठक आयोजित

अघरिया समाज तमनार का 48 वें वार्षिक सम्मेलन तैयारियां हेतु बैठक आयोजित

अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र तमनार का 48 वां वार्षिक सम्मेलन 2021 तैयारियां हेतु अघरिया सदन तमनार में मानसिंह नायक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया।बैठक में वार्षिक सम्मेलन हेतु आमंत्रण वितरण विभिन्न व्यवस्थाओं के सम्बंध में चर्चा परिचर्चा किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मान सिंह नायक ने बताया कि वार्षिक सम्मेलन में सामाजिक समस्याओं के निदान, सामाजिक सुदृढ़ता, उत्थान एवं नवीन कार्य योजनाओं पर विचार विमर्श,वरिष्ठजनो का सम्मान एवं 10 वीं,12 वीं में उत्कृष्ट सफलता हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मान,रंगोली,सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रश्नोत्तरी हेतु छात्र छात्राओं युवा महिलाओ को सम्मानित किया जाएगा।बैठक में मान सिंह नायक, दुर्योधन पटेल, धनी राम चौधरी, हेमलाल पटेल, दुलेन्द्र पटेल, गिरधर चौधरी, हेमनीधी पटेल, नेहरू पटेल,सुरेन्द्र पटेल, महेश पटेल,मोती लाल चौधरी, राजेश पटेल,गोवर्धन पटेल, पद्मलोचन पटेल,त्रिलोचन चौधरी, संजय चौधरी अन्य समाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।
