रायगढ़
रायगढ़ के वरिष्ट पत्रकार व पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल का निधन..छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति ..चहुँओर शोक की लहर

रायगढ़ के वरिष्ट पत्रकार व पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल का निधन..छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति ..चहुँओर शोक की लहर @ मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांसे..
संदेशा @ रायगढ़/दुलेन्द्र पटेल 1.2.2021जिले के लिए आज एक दुखद खबर निकल कर सामने आ रही है। पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल ने आज दिल्ली मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली और दोपहर 2 बजे मौत हो गई।विदित हो कि रोशन लाल 26 जनवरी की दोपहर पूर्व कलेक्टर एंव भाजपा नेता ओ. पी चौधरी से मिलने गये थे। जहां घर की सिढ़ियों पर फिसलने से वे गिर कर घायल हो गये थे। वहाँ से उन्हें तुरंत जिंदल फोर्टिज अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां न्युरों सर्जन डा.पाढी़ ने उनका इलाज किया था।जिसके बाद 27 जनवरी को उन्हें दिल्ली मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था जहां आज उपचार के दौरान दोपहर 2 बजे मौत हो गई।
