बांधापाली में ग्रामीण महिलाओं में उद्यमिता विकास हेतु आचार निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन

बांधापाली में ग्रामीण महिलाओं में उद्यमिता विकास हेतु आचार निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन
तमनार/ दुलेन्द्र पटेल जेएसपीएल फाउंडेशन, जेपीएल तमनार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवम् विभिन्न आय अर्जन गतिविधियों से जोड़ने के लिए ग्राम बांधापाली में तीन दिवसीय *उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। जिसमें उषा स्व सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न प्रकार के आचार निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का लक्ष्य आचार निर्माण को मात्र घर तक सीमित। न रखकर इसे एक आय गतिविधि बनाना एवं आय अर्जित करना है।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से समूह एवम् इससे जुड़े महिलाओं का सर्वांगीण विकास है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक श्रीमती सरीना खान ने मिक्स, मिर्च, निबू की खट्टे आचार, निबू के मीठे आचार, चिल्ली व टोमेटो सॉस मौसमी लहसुन के आचार के साथ विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्रियों का प्रशिक्षण प्रदान की तथा बाजार उपलब्धता पर विस्तृत परिचर्चा की।
