पीएचसी लिबरा व सराईपाली में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 108 लोगो को किया गया टीकाकृत

पीएचसी लिबरा व सराईपाली में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 108 लोगो को किया गया टीकाकृत

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 3.2.2021
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार के बीएमओ डॉ डी एस पैकरा के दिशा निर्देश में 3 फरवरी को पीएचसी लिबरा व सराईपाली में कोरोना टीकाकरण शुरुआत की गई। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत पीएचसी लिबरा में 78 व सराईपाली में 30 लोगो को कोरोना टीका लगाया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑनलाइन निगरानी के तैयार प्लेटफॉर्म को-विन में आवश्यक डाटा भरने के साथ ही वैक्सीन लगाने वाले दल के सदस्यों तैनात रहें।वेक्सिनेशन सेंटर में वेटिंग रूम,वेरिफाइड रूम,वैक्सिन रूम अन्य विभिन्न बेहतर व्यवस्थाओं की गई है।वैक्सिनेशन सेंटर में शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते सभी मास्क का उपयोग एवं हेड़वास सेनेटाइजर अनिवार्यता की गई है। वेरिफाई ऑनलाइन एंट्री कर वेटिंग रूम में कतारबद्ध वेक्सिनेशन की जा रही है।सीएचसी तमनार के टीकाकरण प्रभारी वृंदा बोहिदार ने बताया कि 3 फरवरी से तमनार के साथ पीएचसी लिबरा,सराईपाली में कोरोना टीकाकरण शुरुआत की गई जिसमें स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी कर्मचारी,मितानिन,आगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित 108 लोगो को कोरोना टीकाकरण किया गया।
