सीएचसी तमनार में 802 लोग कोरोना टीकाकृत

सीएचसी तमनार में 802 लोग कोरोना टीकाकृत
तमनार /दुलेन्द्र पटेल 4.2.2021
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में डॉ एस एन केशरी सीएमएचओ डॉ भानुप्रताप पटेल डीआईओ के दिशा निर्देश में बीएमओ डॉ डी एस पैकरा के नेतृत्व में हाई स्कूल वेक्सिनेशन सेंटर तमनार में 4 फरवरी को कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 117 लोगो को कोरोना टीका लगाया गया।आज तक सीएचसी तमनार अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग,आगनबाड़ी, मितानिन सहित 802 लोगो को टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑनलाइन निगरानी के तैयार प्लेटफॉर्म को-विन में आवश्यक डाटा भरने के साथ ही वैक्सीन लगाने वाले दल के सदस्यों तैनात रहें।वेक्सिनेशन सेंटर में वेटिंग रूम,वेरिफाइड रूम,वैक्सिन रूम अन्य विभिन्न बेहतर व्यवस्थाओं की गई है।वैक्सिनेशन सेंटर में शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते सभी मास्क का उपयोग एवं हेड़वास सेनेटाइजर अनिवार्यता की गई है। वेरिफाई ऑनलाइन एंट्री कर वेटिंग रूम में कतारबद्ध वेक्सिनेशन की जा रही है।सीएचसी तमनार के टीकाकरण प्रभारी वृंदा बोहिदार ने बताया कि 4 फरवरी तमनार व पीएचसी लिबरा में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी कर्मचारी,मितानिन,आगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित 117 लोगो को कोरोना टीकाकरण किया गया।
